Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

दुमका में भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज, आयोजन समिति की हुई दूसरी बैठक

0 208

दुमका। इस्कॉन दुमका के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को गिलानपाड़ा स्थित राधा माधव मंदिर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इस्कॉन सेंटर दुमका के प्रभारी सत्यबाक गुरुदास प्रभु ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा एवं उसके बाद सात दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आकर्षक, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर चर्चा करना था। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। बैठक में रथ यात्रा के मार्ग, यात्रा प्रारंभ होने के समय, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान सत्यबाक गुरुदास प्रभु ने कहा कि इस वर्ष की श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को पिछले वर्ष की अपेक्षा कहीं अधिक बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी भक्तजन और समिति के सदस्य निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दुमका वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.