Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बासुकीनाथ में श्रावणी मेला की व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा, पहले दिन 44,609 श्रद्धालुओं ने किय... गुरु पूर्णिमा पर साईं भक्ति में डूबा दुमका, धूमधाम से निकली बाबा की पालकी यात्रा झारखंड क्रांति सेना ने की जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा रद्द करने की मांग, संताली पेपर-2 में गड़बड़ी ... बासुकिनाथ में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव शुरू वन महोत्सव : एमजी कॉलेज रानीश्वर में हुआ पौधारोपण, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का सं... प्रलेस के राज्य सम्मेलन में दुमका के साहित्यकारों की गूंजी आवाज, विनय सौरभ व यदुवंश प्रणय को मिली मह... दुमका के एलआईसी अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा का अंतरराष्ट्रीय सम्मान बरकरार, लगातार 15वीं बार एमडीआरट... श्रावणी मेला की तैयारी तेज, बासुकिनाथ धाम की टेंट सिटी का उपायुक्त ने किया निरीक्षण दक्षिण भारत के तीर्थों का दर्शन कर दुमका लौटी भारत गौरव यात्रा ट्रेन, यात्रियों के चेहरों पर दिखी खु... ध्यान और राजयोग से बदली जिंदगी, नशामुक्त जीवन अपनाने वालों को ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मानित

बासुकीनाथ में श्रावणी मेला की व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा, पहले दिन 44,609 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

0 35

बासुकीनाथ। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने तारा मंदिर से बाबा बासुकीनाथ मंदिर तक संपूर्ण रूट लाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप, टेंट अस्पताल, कंट्रोल रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मंदिर सभागार में मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग पूरी सतर्कता, समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का सुगम जलार्पण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रयास है कि हर श्रद्धालु बासुकीनाथ से बेहतर व्यवस्था का संदेश लेकर जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तारा मंदिर ओपी में अतिरिक्त दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने तारा मंदिर से मुख्य मंदिर तक रूट लाइन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी श्रद्धालुओं की कतार को व्यवस्थित और सुचारू रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करें।
क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप, रूट लाइन एवं मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दें।
टेंट अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रखने, स्ट्रेचर एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। टोटो एम्बुलेंस एवं बाइक एम्बुलेंस के चालकों को अस्पताल परिसर में उपलब्ध रहने को कहा गया। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। कंट्रोल रूम पहुंचकर उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगरानी व्यवस्था लगातार सक्रिय रहे और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में उपायुक्त ने सभी वरीय पदाधिकारियों से उनके दायित्वों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि व्यवस्था में जहां भी कमी या त्रुटि है, उसे तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, केंद्रीयकृत माइकिंग सिस्टम से श्रद्धालुओं तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने, विद्युत व्यवस्था की नियमित जांच करने तथा बारिश की स्थिति में रूट लाइन पर कीचड़ से बचाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुखद जलार्पण का अनुभव प्राप्त हो।
पहले दिन 44,609 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के पहले दिन गुरुवार को बाबा बासुकीनाथ के दरबार में कुल 44,609 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। इनमें शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के माध्यम से 1,600 श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रबंधन को शीघ्रदर्शनम से 8 लाख रुपये, गोलक से 1,89,860 रुपये तथा अन्य स्रोतों से 1,886 रुपये की प्राप्ति हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.