Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो...

जेएसएससी-जेपीएससी भर्ती में धांधली के आरोपों पर सड़क पर उतरी भाजपा, दुमका में निकाला मशाल जुलूस

0 167

दुमका। जेएसएससी और जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितता एवं धांधली के विरोध में शुक्रवार को भाजपा दुमका जिला इकाई ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मशाल जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुमका नगर अध्यक्ष संतोष साह और सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में मशाल जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक से निकलकर टीन बाजार चौक तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू ने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार अनियमितताओं के आरोप क्यों लग रहे हैं और अब तक दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय बयानबाजी और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई है। झारखंड के युवा अब आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य निवास मंडल ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे कथित पेपर लीक और अनियमितता के आरोपों ने लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने में विफल रही है और अब भर्ती प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता भी संकट में है। उन्होंने कहा कि युवा वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन जब परीक्षाओं की निष्पक्षता पर ही सवाल उठने लगे तो यह सरकार की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न है। भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा नेताओं ने जेएसएससी और जेपीएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, दोषियों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कठोर कार्रवाई करने तथा भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ आयोजित कराने की मांग की।पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू के अनुसार मशाल जुलूस में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, प्रदेश परिषद सदस्य निवास मंडल, पिंटू अग्रवाल, जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा, बिमल मरांडी, गायत्री जायसवाल, अमिता रक्षित, डॉ.शर्मिला सोरेन, धर्मेंद्र सिंह, पवन केसरी, अनुज आर्या, रवींद्र बास्की, मार्शल ऋषिराज टुडू, मनोज साह, किशोरेंद्र दास, रामवतार भालोठिया, दीप्तांशु कोचगवे, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, रामकृष्ण हेंब्रम, प्रेम साह, दीपक बाउरी, टिंकू गण, प्रवीण सिंह, शशांक भुई, अजय गुप्ता, कुश पाल, धर्मेंद्र प्रसाद, द्वारिका साह, संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.