दुमका। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हिन्द क्लब ने तैयारी पूरी कर ली है। समारोह के सफल आयोजन को लेकर रविवार को क्लब परिसर में रामाकांत साह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिन्द क्लब में सुबह 10:40 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया
जाएगा। बैठक में तय हुआ कि क्लब के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक स्व. रमेश राउत की इच्छा के अनुरूप इस वर्ष सिविल सोसाइटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा झंडोत्तोलन करेंगे और तिरंगे को सलामी देंगे। बैठक में क्लब के सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी सहित अनिल कुमार दास, संतोष सिंह, राधेश्याम वर्मा, विजय राउत, विजय कुमार सोनी,
नितिन कुमार जॉनी, करण चंद्रवंशी, राजेश सिंह, सुशील कुमार, सतीश सिंह, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, राजीव यादव, विशाल झा, आदित्य कुमार, देव कुमार, उत्तम, सनी, आदित्य, रोहित, रोनित कुमार तारा, पारस, संतोष कुमार, राम गोपाल पंडित, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

