Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि...

दुमका में रन फॉर झारखंड कार्यक्रम

0 261

दुमका। 15 नवम्बर को झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस है। इसे लेकर झारखंड की उपराजधानी दुमका में जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को यहां रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। यह दौड़ डीसी चौक से प्रारंभ होकर धर्मस्थान, टाटा शोरूम चौक, टावर चौक और गांधी मैदान होते हुए इंडोर स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की एकता, जोश और विकास की भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सहित आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने झारखंड @25 थीम के माध्यम से राज्य की गौरवशाली एकता और उन्नति का संदेश दिया। दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि रन फॉर झारखंड कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.