Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

मॉडल कॉलेज राजमहल में रक्तदान शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज कर्मियों ने किया रक्तदान

0 282
राजमहल। झारखंड सरकार के द्वारा पूरे राज्य में चलाये जा रहे स्वैच्छिक रक्तदान महा अभियान के तहत मंगलवार को मॉडल कॉलेज, राजमहल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल साहिबगंज और कॉलेज के एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में छात्र प्रसन्नजीत कर्मकार, अक्षय, प्रसन्नजीत मंडल, विवेक कुमार, छात्रा निशा कुमारी, कॉलेज कर्मी श्याम लाल उरांव, जयकर सिंह, प्रकाश महतो आदि ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन प्रत्यक्ष रूप से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति को एक वर्श में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। प्राचार्य डॉ.सिंह ने शिविर में रक्तदाताओं की भावना, समर्पण और निःस्वार्थ सहयोग के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी। शिविर के सफल आयोजन में सीएचओ मुस्कान कुमारी, लैब टेक्नीशियन संदीप कुमार और लैब असिस्टेंट शुभम गोस्वामी ने अहम भूमिका निभाई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.