Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

भाजपा नेता राजू पुजहर के घर मनी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

0 273
जामा/दुमका। दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के मुखिया भाजपा नेता राजू पुजहर के महारो स्थित आवास में गुरूवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनायी गयी। भाजपा नेता श्री पुजहर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अच्छी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्री पुजहर ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी एक महान राजनीतिज्ञ के साथ-साथ भविष्य दर्शक भी थे। उन्होंने कहा कि जिस समय वाजपेयी जी की सरकार एक मत से गिरी थी, उस समय सदन में उपस्थित कांग्रेसी सहित तमाम विपक्ष के नेता हंस रहे थे। उसी समय वाजपेयी जी ने कांग्रेसियों से कहा था कि आज आप हंस लें। लेकिन एक ऐसा समय आयेगा जब देश में भाजपा की सरकार होगी। आगे चलकर वाजपेयी जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई। आज भी देश में भाजपा की सरकार हैं। कार्यक्रम में श्री पुजहर ने बच्चों के बीच कलम, कॉपी बांटे और उन्हें अटलजी के बताये रास्ते पर चलने को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ भाजपा के दुर्योधन राय, उज्वल सेन, नयन दा, दिलीप साह, लखी मंडल, मनोज साह, आनद मंडल, नयन रुज, कपिल दा, विजय मंडल, आनद कुनाई, अनूप सेन, मंजू देवी, बिसाखा देवी, लखिया महतो विनोद मंडल, सुजीत मंडल, उज्वल मंडल आदि उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.