Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

राजीव की दरियादिली से 80 साल की गरीब व असहाय बुजुर्ग महिला को मिला खाने को अनाज व ओढ़ने को कम्बल

0 495
दुमका। कड़ाके की इस ठंड में जहां लोग नया साल का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे थे, वहीं लगभग 80 साल की एक अत्यंत गरीब व असहाय बुजुर्ग महिला यह सोच कर दुःखी थी कि नये साल के पहले दिन उसके खाने का इंतजाम कहां से होगा, क्योंकि खाने-पीने के लिए उसके पास कुछ नहीं था। ठीक उसी समय उनकी मुलाकात दुमका के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन से हो गयी। बात 31 दिसम्बर 2025 की है। वह बुर्जुग महिला दुमका शहर के शिवपहाड़ मंदिर के निकट रहती है। राजीव पूजा-अर्चना करने शिवपहाड़ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के बाहर खड़ी उक्त बुजुर्ग महिला ने जब राजीव को अपना हाल सुनाया तो उनके अंदर का सेवा भाव व मानवता जाग उठा। फिर क्या था राजीव ने न केवल ठंड से बचने के लिए उन्हें कम्बल दिया, बल्कि अनाज के साथ खाने-पीने का हर समान इतना उपलब्ध करा दिया कि वह पूरा महीना आराम से घर में बैठकर खा सकती है। राजीव की इस दरियादिली की स्थानीय कई लोगों ने खूब सराहना की है। गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा, रानीबगान मुहल्ला के रहने वाले है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.