Local & National News in Hindi

एमजी कॉलेज रानीश्वर में चला नशा मुक्ति अभियान, प्रतिभागियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की ली शपथ

0 143

रानीश्वर/दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-3 के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी एवं दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने किया। अभियान के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। सभी प्रतिभागियों ने गुटखा, पान मसाला, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। दुमका नोडल पदाधिकारी इस अवसर पर डॉ.रूपम कुमारी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश पर रांची में आयोजित नशा मुक्ति अभियान प्रशिक्षण में भाग लेने के बाद उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। उसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाकर ही स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। विद्यार्थियों से उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस इकाई-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अवर्णा रॉय, इकाई-4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर, इकाई-5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.आशीष कुमार मंडल सहित प्रो.अफरोज खान, आनंद गोपाल घोष, काजल मंडल, हुमायूं कबीर, सुबोध मन्ना, जावेद अंसारी, नंद दुलाल मांझी तथा अच्छी संख्या में स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस स्वयंसेवकों में छोटन, प्रभाती पाल, केशव दास, अंशिका रानी दास आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी