Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान

सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित

0 297

दुमका। रक्तदाताओं के सम्मान में मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका और वेबअखबार डॉट कॉम के द्वारा 19 जुलाई रविवार को स्थानीय सिटी गार्डन में ‘‘सुरों की शाम’’ नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘लाइव म्यूजिक शो’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जबकि एसडीजेएम सह विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी, सिविल सर्जन डाॅ.राम प्रसाद और नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े व नियमित रूप से रक्तदान करने वाले स्थानीय 63 रक्तदाताओं- डाॅ.राज कुमार उपाध्याय, डाॅ.मनोज कुमार घोष, डाॅ.अमरेन्द्र कुमार यादव, डाॅ.सिकन्दर कुमार, धमेन्द्र सिंह, विश्वजीत राहा, सौरभ संथालिया, राजेश चौरसिया, अविनाश कुमार सिंह ‘‘चंचल’’, आनंद गुटगुटिया, ऋतु गुटगुटिया, पंकज कुमार भंडारी, मनोज कुमार भंडारी, जतिन कुमार, अरविंद कुमार, मो.सारिक आलम, कुलदीप कुमार, मणि केशरी, जितेन्द्र कुमार सिंह, उमेश राउत, रवि कुमार, डॉ.मिनी टुडू, सोना सिंह, अनिता गुप्ता, सीमा कुमारी, स्वेच्छा तपस्वी, राहुल कुमार, कुमार गौरव, मिथुन सिंह चौहान, राकेश सिंह, निमाय चन्द्र रक्षित, नीरज संथालिया, प्रभाकर सिंह, दीपक सिंह, रूपेश पटवारी, हेमंत फिटकरीवाला, विवेक कुमारल साह, सच्चिदानंद राम, अभिषेक दारूका, राघव दारूका, अभिषेक सोनु, ज्योति केडिया, सौरभ दारूका, सुमित श्राफ, सीटू राणा, शशि रंजन शशि, नितेश घिड़िया, अनीस कुमार, आशीष कुमार, मो.अब्दुल अफरोज, हेमंत चौरसिया, मो.आजम इमाम, टिंकू कुमार, कुमार वीरेन्द्र, अजय केशरी, शमशेर शेख, संजीव चौरसिया, मो.साबिर, विनय रूज, राकेश दुबे, समीर कुमार मिश्रा, विकास कुमार ठाकुर और पियुष कुमार सेन को मुख्य व विशिष्ट अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान कर ‘‘रक्तवीर सम्मान 2026’’ से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के जाने माने ब्राइन इंटरटेनमेंट एण्ड इवेंट ग्रुप, आसनसोल के गायक ब्राइन दोस, जाहिद आकाश, कल्पना शुक्ला और श्रेया हिन्दी सिनेमा के मधुर और सदाबहार गीतों से उपस्थित रक्तदाताओं, अतिथियों व अन्य लोगों का मनोरंजन करेंगे। मिस अंतरा कार्यक्रम की एंकर होंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संस्था द्वारा निर्गत आमंत्रण पत्र मान्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.