Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी—युवाओं की आवाज दबा नहीं सकती सरकार

0 120

दुमका। दिल्ली में छात्रों एवं युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज की घटना के विरोध में गुरुवार को दुमका जिला कांग्रेस कमिटी ने स्थानीय सिंधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली की घटना की निंदा करते हुए छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि दिल्ली में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि एक छात्र दिन-रात 18 से 20 घंटे तक मेहनत कर पढ़ाई करता है और उसके माता-पिता भी अपनी पूरी जिंदगी की उम्मीदें उसके भविष्य से जोड़ देते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती छात्रों के सपनों को चकनाचूर कर उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने और आत्महत्या जैसे कदमों की ओर धकेलने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा अब अपनी आवाज संसद से लेकर सड़कों तक बुलंद कर रहे हैं। युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के इस आंदोलन का समर्थन करती है और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। प्रदर्शन के बाद मो.फरीद, मौसमी कुमारी और नगमा खातून ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद कांग्रेस कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से संबंधित ज्ञापन दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को सौंपा। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्यामल किशोर सिंह, प्रदेश सचिव अरबी खातून एवं संजीत सिंह, संयुक्त सचिव रोमी इमाम, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज अंबष्ट, प्रेम कुमार साह, महबूब आलम, शहरोज शेख, टिंकू अली इमाम, सागेन मुर्मू, सुनील किस्कू, विलियम टुडू, तोबियस मुर्मू, राजेश्वर किस्कू, श्याम सुंदर भगत, रोहित रंजन, मो.अनवर, धनी राम बास्की, दशरत मंडल, एल्बिनुस किस्कू, गणेश सोरेन, पॉल हांसदा आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.