वन महोत्सव : एमजी कॉलेज रानीश्वर में हुआ पौधारोपण, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
दुमका। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आयोजित सात दिवसीय वन महोत्सव के तहत मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में आम, कटहल, जामुन सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एनएसएस इकाई-4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह एवं इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण
संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के प्रति जिम्मेदार बनना होगा।पौधारोपण कार्यक्रम में गुलाब मोहली, अंजलि सोरेन, अनु श्री, बाबूलाल हेंब्रम, आस्तिक, लकी खान, बुद्धिराम हांसदा, चमेली परवीन, बालमुनी बेसरा, भरत सोरेन, बिनाशी सोरेन आदि शामिल थे।


