Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बासुकिनाथ में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव शुरू वन महोत्सव : एमजी कॉलेज रानीश्वर में हुआ पौधारोपण, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का सं... प्रलेस के राज्य सम्मेलन में दुमका के साहित्यकारों की गूंजी आवाज, विनय सौरभ व यदुवंश प्रणय को मिली मह... दुमका के एलआईसी अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा का अंतरराष्ट्रीय सम्मान बरकरार, लगातार 15वीं बार एमडीआरट... श्रावणी मेला की तैयारी तेज, बासुकिनाथ धाम की टेंट सिटी का उपायुक्त ने किया निरीक्षण दक्षिण भारत के तीर्थों का दर्शन कर दुमका लौटी भारत गौरव यात्रा ट्रेन, यात्रियों के चेहरों पर दिखी खु... ध्यान और राजयोग से बदली जिंदगी, नशामुक्त जीवन अपनाने वालों को ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मानित धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दुमका कांग्रेस में जश्न, निकाला विजय जुलूस; कार्यकर्ताओं ने की आतिशबा... युवाओं के मुद्दे पर दुमका में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका मौसी बाड़ी को सूना कर निज धाम लौटे महाप्रभु जगन्नाथ, दुमका में निकली इस्कॉन की भव्य बाहुड़ा यात्रा

बासुकिनाथ में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव शुरू

0 98

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन तैयार
बासुकिनाथ। बाबा बासुकिनाथ की नगरी बुधवार को हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही एक माह तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व में श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया। बासुकिनाथ धाम में आयोजित उद्घाटन समारोह में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, जिला परिषद् सुधीर मंडल, बासुकिनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि श्रावणी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। बाबा के भक्तों की सेवा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने स्थानीय लोगों से श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवो भव की भावना से व्यवहार करने की अपील की।
आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के बाद बासुकिनाथ में पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की यात्रा पूर्ण मानी जाती है। उन्होंने मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में करीब 3000 पुलिस बल और 700 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, खोया-पाया केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी और एआई आधारित प्रणाली से की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में बाबा बासुकिनाथ का दर्शन कर सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही बासुकिनाथ धाम शिवभक्तों के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.