Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जेएसएससी-जेपीएससी भर्ती में धांधली के आरोपों पर सड़क पर उतरी भाजपा, दुमका में निकाला मशाल जुलूस दुमका जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव समेत विभिन्न पदों पर हुई नियुक्ति एसकेएमयू ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, यूजी समेत बीएड, एमएड और वोकेशनल कोर्स की तिथियां घोषित बासुकीनाथ में खराब पेड़ा पर चला खाद्य सुरक्षा विभाग का डंडा, 13 किलो पेड़ा को कराया नष्ट जयंती पर एसपी कॉलेज दुमका में याद किए गए मुंशी प्रेमचंद, ‘महाजनी सभ्यता’ के संदर्भ में डॉ.पीयूष राज ... बासुकीनाथ में श्रावणी मेला की व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा, पहले दिन 44,609 श्रद्धालुओं ने किय... गुरु पूर्णिमा पर साईं भक्ति में डूबा दुमका, धूमधाम से निकली बाबा की पालकी यात्रा झारखंड क्रांति सेना ने की जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा रद्द करने की मांग, संताली पेपर-2 में गड़बड़ी ... बासुकिनाथ में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव शुरू वन महोत्सव : एमजी कॉलेज रानीश्वर में हुआ पौधारोपण, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का सं...

बासुकीनाथ में खराब पेड़ा पर चला खाद्य सुरक्षा विभाग का डंडा, 13 किलो पेड़ा को कराया नष्ट

0 57

बासुकीनाथ। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बासुकीनाथ धाम क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर मानक के अनुरूप नहीं पाए गए करीब 13 किलोग्राम पेड़ा को तत्काल नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र से नागनाथ चौक तक विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटी) के माध्यम से 26 प्रतिष्ठानों से पेड़ा, हल्दी, सेव, सब्जी और दाल सहित कुल 55 खाद्य सामग्रियों के नमूनों की मौके पर ही जांच की गई। जांच के दौरान कुछ पेड़ा गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसे विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए नष्ट करा दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री को ढककर रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, स्वच्छ बर्तनों का उपयोग करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज, सुबीर रंजन, डेजी नीलिमा तिग्गा सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एवं जरमुंडी थाना की पुलिस बल मौजूद थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.