Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे... सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में व्यास पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम, गुरु की महत्ता और भारतीय ... एसकेएमयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं समावेशन पर कार्यशाला शुरू, कुलपति ने समानता आधारित समाज पर दिया ...

नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम

0 119

साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान के छात्र रितेश रंजन ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे झारखंड में रील निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, झारखंड द्वारा आयोजित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम में रितेश रंजन ने रील निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया और राज्य भर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न के साथ 10 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। रांची विश्वविद्यालय, रांची में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रितेश को यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र में उल्लेख है कि उन्होंने “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम के तहत आयोजित रील निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितेश की इस सफलता से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रितेश ने अपनी रचनात्मक सोच और सामाजिक संदेश के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त भारत के अभियान से जुड़ने की प्रेरणा दी है। रितेश की यह उपलब्धि साहिबगंज जिले के लिए भी गौरव का विषय है। रितेश की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रितेश ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच के बल पर कॉलेज एवं जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.