Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासुकीनाथ में 1,05,785 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

0 66
बासुकीनाथ में जलार्पण को कतारबद्ध श्रद्धालु।

बासुकीनाथ/दुमका। सावन की पहली सोमवारी पर दुमका जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा बासुकीनाथ धाम सहित दुमका शहर एवं आसपास के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। अहले सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलार्पण के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे थे। कांवरियों सहित बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर जल चढ़ाया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-

बासुकीनाथ में जलार्पण को कतारबद्ध श्रद्धालु।

जाना लगा रहा। बासुकीनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी को शाम 5 बजे तक कुल 1,05,785 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण किया। इनमें शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के माध्यम से 2,040 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया, जबकि 203 डाक बम श्रद्धालुओं ने भी बाबा पर जल चढ़ाया। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बासुकीनाथ मंदिर

अरघा सिस्टम के माध्यम से बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पित करते श्रद्धालु।

प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। जो श्रद्धालु लंबी कतार में लगकर गर्भगृह तक पहुंचकर जलार्पण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए मंदिर के बाहर जलार्पण काउंटर की व्यवस्था की गई है। यहां अरघा सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालु आसानी से बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पित कर रहे हैं। इस व्यवस्था से बुजुर्ग, दिव्यांग और अधिक भीड़ के कारण कतार में शामिल नहीं हो पाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल

दुमका शहर के डंगाल पाड़ा शिव मंदिर में पूजा व जलार्पण करते श्रद्धालु।

रही है। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण, कतार व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।  बासुकीनाथ मंदिर में आज शीघ्र दर्शनम से 10,20,000 रुपये, गोलक से 1,70,010 रुपये तथा अन्य

दुमका शहर के डंगाल पाड़ा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना को पहुंचे श्रद्धालु।

स्रोतों से 7,736 रुपये की आय प्राप्त हुई। सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि बाबा बासुकीनाथ के प्रति भक्तों की आस्था अटूट है। पूरे दिन शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए उत्साहित नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.