Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

सरैयाहाट के हजरन गांव में चल रहा श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ, वृंदावन के धनुर्धराचार्य जी महाराज सुना रहे भागवत कथा

0 244

सरैयाहाट। दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत हजरन गांव स्थित श्री राधे-कृष्ण मंदिर प्रांगण में 20 मार्च से आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ पूरे भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ जारी है। 26 मार्च तक चलने वाले इस भक्ति ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और इसके बाद संध्या 7 बजे से कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रीधाम वृंदावन से पधारे धनुर्धराचार्य जी महाराज भागवत कथा कर रहे है। उनके ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों को सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है और श्रद्धालु कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति में शामिल श्रीकृष्ण प्रसाद यादव, सुशील यादव, विरेन्द्र यादव, चंद्रशेखर यादव, विट्टू यादव, सुरेंद्र निरंजन, रुपेश कुमार, चुनचुन, पप्पू, प्रमोद, रामदेव, राजकिशोर, रोहित निरंजन, अविनाश, प्रसादी शर्मा, दीपक शर्मा, सोनू मिर्धा, मनीष कुमार सहित अन्य ग्रामवासी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और इस पावन यज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.