Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
शहादत-ए-इमाम हुसैन की याद में दुमका जामा मस्जिद में लगा रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त संग्रह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने योग को बताया स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मकता का आधार योग, ध्यान और सकारात्मकता के संदेश के साथ ओम शांति भवन दुमका में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मॉडल कॉलेज राजमहल में योगाभ्यास संग पौधारोपण कार्यक्रम Încercarea_disperată_de_a_proteja_puiul_pe_periculoasa_chicken_road_o_aventur Geschicklichkeitstalent_meistert_chickenroad_mit_schnellen_Reflexen_und_überwin अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में योगाभ्यास कार्यक्रम, एनएसएस-एनसीसी की संयुक्त भाग... Persistent_practice_unlocks_high_scores_and_safe_crossings_with_chicken_road_2_m-2636942 Intégralité_du_processus_spinania_comment_loptimiser_pour_une_meilleure_perfor Αξιοσημείωτη_διασκέδαση_και_κέρδη_η_εμπειρ-2655908

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में योगाभ्यास कार्यक्रम, एनएसएस-एनसीसी की संयुक्त भागीदारी से अनुशासन और स्वास्थ्य का दिया संदेश

0 51

रानीश्वर/दुमका। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पीटीआई चंदन घोष ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. आशीष कुमार मंडल ने मयूरासन, सर्पासन, हलासन तथा अनुलोम-विलोम जैसे योगासनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। प्रभारी प्राचार्य प्रो.नब कुमार पाल ने सभी शिक्षक-कर्मियों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग मानव जीवन का अभिन्न अंग है, जिसे दैनिक जीवन में अपनाना आवश्यक है। इस अवसर पर एनएसएस इकाई 3 की कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी ने कहा कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय तथा आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसका थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” अर्थात स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को योग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। एनसीसी कैडेट्स ने शीर्षासन, मयूरासन, चक्रासन तथा पद्मासन का प्रदर्शन कर योग दिवस को ऊर्जावान बनाया। स्वयंसेवक गुलाब मोहली ने सर्पासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षकेतर कर्मचारी शांति राम मंडल ने विभिन्न योगासनों की जानकारी प्राप्त करते हुए जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रो.काजल मंडल, नन्द दुलाल मांझी, मुकेश ढीबर, प्रभात मंडल, कल्याण पाल, दानिनाथ, आरिफ खान, काजल भट्टाचार्य, सुबोध मन्ना, प्रेम रोबिन मुर्मू, जावेद अंसारी सहित समस्त शिक्षक-कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवक श्रेया घोष, बृष्टि चंद्रा, शनिला सोरेन, लक्ष्मी बाउरी, मर्लिना सोरेन, कालीमुनी मोहली, गुलाब मोहली, संतोष टुडू आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.