Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता, एसकेएमयू में अनिश्चितकालीन... एसआईआर और खनन कानून के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को दुमका में गणेश महोत्सव की धूम, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर दुमका में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा नेटवर्क! निकासी बंद होने से निवेशकों में बढ़ी बेचैनी दुमका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, पंजीयन शुल्क से लेकर एजीएम की तारीख तक तय मां दुर्गा के स्वागत में जगमगाएगा शिवपहाड़, 5.85 लाख के बजट से भव्य पूजा की तैयारी शुरू महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि...

हिन्द क्लब में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, समाजसेवी राधेश्याम वर्मा करेंगे झंडोत्तोलन

0 168

दुमका। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हिन्द क्लब ने तैयारी पूरी कर ली है। समारोह के सफल आयोजन को लेकर रविवार को क्लब परिसर में रामाकांत साह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिन्द क्लब में सुबह 10:40 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि क्लब के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक स्व. रमेश राउत की इच्छा के अनुरूप इस वर्ष सिविल सोसाइटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा झंडोत्तोलन करेंगे और तिरंगे को सलामी देंगे। बैठक में क्लब के सचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी सहित अनिल कुमार दास, संतोष सिंह, राधेश्याम वर्मा, विजय राउत, विजय कुमार सोनी, नितिन कुमार जॉनी, करण चंद्रवंशी, राजेश सिंह, सुशील कुमार, सतीश सिंह, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, राजीव यादव, विशाल झा, आदित्य कुमार, देव कुमार, उत्तम, सनी, आदित्य, रोहित, रोनित कुमार तारा, पारस, संतोष कुमार, राम गोपाल पंडित, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.