Local & National News in Hindi

एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह

0 81

रानीश्वर। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में शुक्रवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से ब्लड सेंटर, दुमका की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 2, 3, 4 एवं 5 के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना तथा विद्यार्थियों और युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। शिविर में रक्तदान करने वालों में एनएसएस इकाई 3 की कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी के साथ एनएसएस स्वयंसेवक विशाल कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, मयंक कुमार दत्ता, जीत कुमार दत्ता, शक्तिमान मुर्मू, सौरभ गोराईं, मुकुल घोष, गोपाल दास, किरण मंडल एवं चन्द्र मोहन गोस्वामी ने रक्तदान किया।शिविर के सफल आयोजन में एनएसएस इकाई 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह, इकाई 3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी, इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.प्रशांत पातर तथा इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के समापन पर ब्लड सेंटर, दुमका की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

#####

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी को बासुकिनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने किया जला...